Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राम गीत सुन मंत्रमुग्ध हुए राम भक्त, नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप… ‘भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव’ के मंच पर छाया संस्कृति का जादू

कैसा रहा है डेवलपमेंट और कितना सफल रहा है सरकारी तंत्र? इन सभी मुद्दों पर ‘भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव’ में विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए.  भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव के ‘राममय’ मंच से राम के साथ-साथ विकास की भी बात की गई.

Bharat Express Conclave

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Bharat Express Conclave: 12 जनवरी यानी आज अयोध्या में ‘भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क पर अवध से श्रीराम की बात की गई. भगवान राम पर जन भावना क्या है? ‘भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव’ के मंच से दुनिया ने देखी. कैसा रहा है डेवलपमेंट और कितना सफल रहा है सरकारी तंत्र? इन सभी मुद्दों पर ‘भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव’ में विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए.  भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव के ‘राममय’ मंच से राम के साथ-साथ विकास की भी बात की गई.

बता दें कि सालों बाद भगवान श्री राम अयोध्या वापस आ रहे हैं, यह भक्तों के लिए एक श्रद्धा का क्षण होगा. वास्तव में यह सनातन धर्म और लाखों-करोड़ों  हिंदुओं के लिए खुशी, उत्साह और आध्यात्मिकता का विषय है, जो 22 जनवरी 2024 को इस तरह के एक पल का गवाह होंगे. यह खुशी की बात है कि भगवान राम ने हमारी पीढ़ी को अपने जीवनकाल में इसे संजोने का अवसर दिया है. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ, मंदिर शहर एक बड़े पैमाने पर बदलाव का गवाह बन चुका है.वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest