देश

Bharat Express Opinion Poll: क्या आपके क्षेत्र के लोग राम मंदिर के लिए बीजेपी को करेंगे वोट? जानिए जनता ने क्या कहा ?

Bharat Express Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं. सर्वे के दौरान जनता से कई मुद्दों पर चर्चा की गई.  हमारी सर्वे एजेंसी की टीम ने जनता से सवाल किया कि क्या आपके क्षेत्र के लोग राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं?

जब जनता से ये सवाल किया तो इसमें काफी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है.

बीजेपी को राम मंदिर के लिए हो सकता है फायदा

भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म के सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी लोगों ने कहा कि हां हमारे क्षेत्र में राम मंदिर के लिए बीजेपी को वोट दिया जा सकता है. वहीं 32 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया. वहीं 7 फीसदी लोगों इस सवाल का जवाब पता नहीं में दिया है.

जनता के जवाब

61 फीसदी- हां

32 फीसदी- नहीं

7 फीसदी- पता नहीं

गौरतलब है कि विपक्ष राम मंदिर उद्घाटन पर राजनीति करने का आरोप बीजेपी पर लगा रही है. उनका कहना है कि बीजेपी राम मंदिर उद्घाटन के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाकर ध्रुवीकरण करने की कोशिश में है. लोकसभा चुनाव में अब 4 महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मंदिर उद्घाटन का असर चुनाव पर नहीं पड़ सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago