होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भारत एक्सप्रेस का सबसे ओपनियन पोल
Bharat Express Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं. सर्वे के दौरान जनता से कई मुद्दों पर चर्चा की गई. हमारी सर्वे एजेंसी की टीम ने जनता से सवाल किया कि क्या आगामी लोकसभा चुनाव (2024) के लिए राम मंदिर एक बड़ा मुद्दा रहने वाला है? तो इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इन सब के बीच सियासी सरगर्मियां भी बढ़ी हुई हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. लेकिन इस बीच इन सियासी सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया. जिसमें जनता ने अपनी राय रखी.
भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म के सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा बड़ा होने वाला है. वहीं 32 फीसदी लोगों ने कहा कि चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा बड़ा नहीं होगा. वहीं 7 फीसदी लोगों ने इसका पता नहीं में जवाब दिया है.
61 फीसदी- हां
32 फीसदी- नहीं
7 फीसदी- पता नहीं
गौरतलब है कि विपक्ष राम मंदिर उद्घाटन पर राजनीति करने का आरोप बीजेपी पर लगा रही है. उनका कहना है कि बीजेपी राम मंदिर उद्घाटन के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाकर ध्रुवीकरण करने की कोशिश में है. लोकसभा चुनाव में अब 4 महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मंदिर उद्घाटन का असर चुनाव पर नहीं पड़ सकता है.
Gold Silver Price Today: दीवाली के बाद 9 नवंबर 2026 को सोने और चांदी के…
Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई है. विवेक विहार…
Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…
Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…
गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…