देश

Meghalaya में TMC और कांग्रेस को बड़ा झटका, वैकल्पिक गठबंधन बनाने की उम्मीद खत्म, UDF और PDF का CM संगमा को समर्थन

Meghalaya Assembly Elections: नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद अब तस्वीर एक दम साफ हो गई है. यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. जो मेघालय में कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को सत्ता से बाहर रखने के लिए वैकल्पिक गठबंधन की तलाश कर रहे थे. दूसरी सबसे बड़ी पार्टी युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने रविवार को पूर्वोत्तर राज्य में अगली सरकार के गठन के लिए एनपीपी को अपना समर्थन दिया है.

एनपीपी (26) के बाद दूसरे स्थान पर रही पार्टी यूडीपी के अध्यक्ष मेटबाह लिंडोह ने कोनराड संगमा को लिखे एक पत्र में उल्लेख किया है. आपकी पार्टी के प्रदर्शन पर बधाई, जिसके परिणामस्वरूप शानदार जीत हुई. लोगों के जनादेश के आलोक में मैं युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के संसदीय दल की ओर से सरकार गठन के लिए समर्थन प्रदान करते हैं.

TMC और कांग्रेस की उम्मीद खत्म

वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF) और यूडीपी (UDP) ने कोनराड संगमा की पार्टी को समर्थन देने के बाद TMC और कांग्रेस की उम्मीद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. बता दें कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF), जो पहले वैकल्पिक गठन के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल संगमा के साथ बातचीत कर रहा था. अब पूरी तरह से अलग हो चुका है, पीडीएफ एनपीपी को समर्थन देने के लिए यूडीपी में शामिल हो गया. ताजा घटनाक्रम के बाद एनपीपी को अब राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. जबकि सरकार बनाने के लिए प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को न्यूनतम 31 विधायकों की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-   Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला ‘मिट्टी में मिला’, ढाई लाख का ईनामी विजय चौधरी उर्फ उस्मान एनकाउंटर में ढेर

तीनों राज्यों में बीजेपी की होगी सरकार ?

त्रिपुरा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है तो वहीं नागालैंड में भी वह अपने सहयोगी दल के साथ सरकार बना लेगी. लेकिन अभी तक जो पेच फंसा हुआ था वो मेघालय में फंसा हुआ था क्योंकि यहां किसी भी पार्टी बहुमत नहीं मिला था. हालांकि मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने बीजेपी से समर्थन मांगा था. वहीं चुनाव 27 फरवरी को हुआ था, जबकि परिणाम 2 मार्च को घोषित किया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

6 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

14 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago