Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तीन महीने में 71 नक्सली हुए ढेर, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार किसी मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सली

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है जब किसी मुठभेड़ में इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं.

Naxal Encounter

10 लाख का इनामी नक्सली ढेर.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया. इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं. मारे गए नक्सलियों में बड़े नक्सली नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है जब किसी मुठभेड़ में इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं. वहीं नक्सली-सुरक्षाबलों के मुठभेड़ के बाद बस्तर की कांकेर पुलिस ने प्रेसवार्ता किया और मीडिया को पूरे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. इस पीसी की अगुवाई बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने की. उनके साथ कांकेर एसपी समेत बीएसएफ के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे.

मिली बड़ी कामयाबी

सुंदरराज पी. ने बताया कि इस साल उन्हें नक्सल मोर्चे पर कई बड़ी सफलता हाथ लगी हैं, जिसमे सबसे बड़ी सफलता कल यानि मंगलवार को मिली हैं. कांकेर के छोटा बैठिया के माड़ इलाके में उन्होंने 29 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी पाई हैं. इस एनकाउंटर में पुलिस को कोई क्षति नहीं हुई यह उनकी बड़ी उपलब्धि हैं. सुंदरराज पी ने दावा किया कि बीते तीन महीनों के भीतर उन्होंने 71 नक्सलियों को मार गिराया हैं, इनमें ज्यादातर वर्दीधारी नक्सली शामिल रहे हैं. पुलिस ने तीस से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये है. इनमें एलएमजी, एके 47, इंसास और कई दूसरे हथियार भी शामिल हैं. फिलहाल सभी नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं, प्रक्रिया चल रही हैं. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने मुठभेड़ को एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि इसका श्रेय बहादुर सुरक्षाकर्मियों को जाता है.

इसे भी पढ़ें: हमारी सरकार दुनिया में पहली ऐसी सरकार होगी जो युवाओं को अप्रेंटिस का अधिकार देगी, हम न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये रोजाना कर देंगे: राहुल गांधी

कमांडर शंकर राव मुठभेड़ में ढेर

इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली शंकर राव और दस लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली ललिता भी मारी गई हैं. शंकर राव  नक्सलियों का सबसे कड़ा और प्रभावशाली कमांडर था. शंकर राव अपने डिवीजन का मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ था और उसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital