देश

लालू के बेटे तेजप्रताप ने सपने का कराया रिक्रिएशन, महाभारत के रण में साक्षात कृष्ण के विराट स्वरूप के दर्शन का दावा, यूजर्स बोले- ‘लाल फूल नीला फूल, तेजू भईया ब्यूटीफुल’

Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कभी उनके सपने में मुलायम सिंह यादव आते हैं तो कभी को भगवान कृष्ण जैसा बनकर बांसुरी बजाते हैं. अब पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया वीडिया शेयर किया है. वीडियो में वो सपना देख रहे हैं.

दरअसल, इस वीडियो में तेज प्रताप यादव लेटे हुए हैं. उनकी आंखें बंद हैं, उनके सपने में महाभारत की जंग होती दिख रही है. उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूं. इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है.’

बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मौज ली है. एक यूजर ने लिखा – “लाल फूल नीला फूल, तेजू भईया ब्यूटीफुल”. एक यूजर्स ने पूछा है कि “ये महाभारत कहां हो रही है.” इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इस ऑस्कर अवॉर्ड के लिए बेहतरीन एक्टिंग बताया है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा है कि “तेज प्रताप यादव को अब एक्टिंग भी करनी चाहिए.”

राजनीतिक समझ रखने वाले लोगों का कहना है कि “इस वीडियो के जरिए वो अपने पिता लालू यादव और भाई तेजस्वी यादव पर लगे जमीन के बदले नौकरी देने के आरोप पर केंद्र की बीजेपी सरकार से महाभारत होने की बात कह रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: “मुलायम सिंह मेरे सपने में आए, मुझे गले लगाकर आर्शीवाद दिया”, साइकिल से दफ्तर पहुंच बोले- तेज प्रताप यादव

इससे पहले तेज प्रताप यादव कुछ दिन पहले साइकिल चलाकर अपने दफ्तर पहुंचे थे. तब भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वो रात में सपना देख रहे थे कि सपा के मुखिया रहे मुलायम सिंह से मुलाकात हुई है और वो उनके साथ साइकिल से जा रहे हैं. तेजप्रताप ने कहा था कि मुलायम ने उनको सपने में कहा कि साइकिल चलाया करो.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

5 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

52 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago