यूटिलिटी

Indian Railways: ट्रेन टिकट खो जाने पर न हो परेशान, सफर नहीं करने पर मिलेगा रिफंड! जानें नियम

Duplicate Ticket: देश में रेल यात्रा को काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन बदलते दौर में कांउटर टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या पिछले कुछ सालों में काफी कम हुई है, लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग है जो विंडो से ही टिकट लेकर सफर करना बेहतर मानते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर आपका ट्रेन टिकट कही खो जाए तो क्या होगा? और अगर आप इसे फिर से वापस पाना चाहते हैं तो आपको  क्या करना चाहिए.

तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपका ट्रेन टिकट खो जाए तो आपको क्या करना चाहिए. यदि आपका ट्रेन टिकट फट या कट जाए तो भी आपको क्या करना होगा इस बारे में बताते है.

बनवा सकते हैं डुप्लीकेट टिकट

यदि आपने अपना कंफर्म टिकट कही खो दिया है और आपको सफर करना बहुत जरूरी है तो आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के कांउटर से डुप्लीकेट टिकट ले सकते हैं. लेकिन आपके ध्यान देना होगा कि आपका टिकट कंफर्म और आरएसी हो. जिसके बाद ही आपको टिकट के बदले डुप्लीकेट टिकट जारी किया जाएगा.

कितना लग सकता हैं चार्ज

यदि आपका टिकट खो गया है और आप डुप्लीकेट टिकट बनवाने जा रहे हैं तो आपको कुछ  चार्ज देने होगा. स्लीपर कैटेगरी के लिए  आपको 50 रुपये का चार्ज और अन्य कैटेगरी के लिए 100 रुपये का चार्ज देना होगा. वहीं आपका टिकट कट गया है या क्षतिग्रस्त हो चुका है तो टिकट के लिए आपको टिकट का 25 फीसदी रकम देना होगा.

ये भी पढ़ें- Hyundai Verna launch: हुंडई वरना का नया जनरेशन मॉडल हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये

नहीं सफर किया तो भी मिल सकता हैं रिफंड

यदि आपका टिकट कही खो गया है या फिर कट गया है तो आप ट्रेन में मौजूद टीटीई से संपर्क कर सकते हैं और इसकी जानकारी भी वहां मौजूद लोगो को दे सकते हैं. वहीं अगर आपको डुप्लीकेट टिकट बनवाने के बाद सफर करने का मन नहीं हैं तो इसे आप काउंटर पर जाकर वापस कर सकते हैं. रेलवे जांच करने के बाद आपको टिकट का पैसा रिफंड कर देगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

29 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago