देश

Bihar News: चुनाव आयोग ने जारी किए 65 लाख वोटर्स के नाम, SIR के तहत काटे गए थे नाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोट चोरी का मुद्दा गरमाया हुआ है. कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग (Election Commission) पर सवाल उठा रही है, वहीं आयोग भी जवाबी पलटवार कर रहा है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ा कदम उठाया है. बिहार की वोटर लिस्ट से हटाए गए करीब 65 लाख लोगों के नाम अब जिलाधिकारियों की वेबसाइटों पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं.

चुनाव आयुक्त ने क्या बताया?

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया,

“सुप्रीम कोर्ट ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इन नामों को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने आयोग को 56 घंटे का समय दिया था, जिसमें सभी नाम अपलोड करने थे. आयोग ने समय रहते सभी नाम वेबसाइट पर डाल दिए. मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO) और बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) शामिल होते हैं. ये अधिकारी मिलकर वोटर लिस्ट को अंतिम रूप देते हैं.”

इसे भी पढ़ें-India-Pakistan संघर्ष-विराम पर अमेरिका की पैनी नजर, रुबियो बोले- कभी भी टूट सकता है भारत-पाक संघर्ष

चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया है कि जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे अभी भी 15 दिनों के भीतर आधार कार्ड के जरिए अपना नाम जुड़वा सकते हैं. आयोग ने पहले ही एक महीने का समय आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दिया था.

इसे भी पढ़ें-फिर तकनीकी खराबी से रद्द हुई Air India की फ्लाइट, सांसद भी हुए परेशान

इस पूरे मामले ने बिहार की राजनीति को गर्म कर दिया है. विपक्ष इसे वोट चोरी का मामला बता रहा है, जबकि चुनाव आयोग इसे पारदर्शिता की प्रक्रिया कह रहा है. अब देखना होगा कि जनता इस बदलाव को कैसे देखती है और इसका चुनावी असर कितना होता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

24 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

24 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago