Bharat Express DD Free Dish

फिर तकनीकी खराबी से रद्द हुई Air India की फ्लाइट, सांसद भी हुए परेशान

देशभर में लगातार विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ रही हैं. कहीं इमरजेंसी लैंडिंग तो कहीं उड़ान रद्द. अब ये आम बात बनती जा रही है.

Air India Flight फिर तकनीकी खराबी से रद्द हुई

देशभर में लगातार विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ रही हैं. कहीं इमरजेंसी लैंडिंग तो कहीं उड़ान रद्द, अब ये आम बात बनती जा रही है. इसी कड़ी में बीती रात कोच्चि से दिल्ली जा रही एयर इंडिया (Air India Flight) की फ्लाइट AI 504 को उड़ान से ठीक पहले तकनीकी दिक्कत के चलते रद्द कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन और राज्यसभा सांसद जेबी मथर भी सवार थीं.

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने क्या कहा?

कोचीन एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया,

“टेक-ऑफ रोल के दौरान पायलट को समस्या का अंदेशा हुआ, जिसके बाद नियमों के तहत विमान को रोककर वापस पार्किंग बे में ले जाया गया. इंजीनियरों ने जांच की और पाया कि फ्लाइट टेक-ऑफ के लिए सुरक्षित नहीं है, जिसके बाद एयर इंडिया ने उड़ान रद्द करने का फैसला लिया.”

सांसद का एक्स पोस्ट

सांसद हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव बताते हुए लिखा,

“थोड़ी देर के लिए ऐसा लगा जैसे विमान रनवे पर फिसल गया हो. उन्होंने बताया कि रात एक बजे एक नई फ्लाइट की घोषणा हुई, लेकिन बोर्डिंग शुरू नहीं हुई. यह उनकी तीसरी फ्लाइट थी जो AOG (Aircraft on Ground) हो गई.

सांसद जेबी मथर ने क्या कहा?

राज्यसभा सांसद जेबी मथर ने भी बताया कि पायलट ने यात्रियों को जानकारी दी कि विमान उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं है और उन्हें दूसरे विमान में शिफ्ट किया जाएगा. लगभग सभी यात्रियों को कई घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

एयर इंडिया ने घटना पर दुख जताया

एयर इंडिया (Air India Flight) ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित उतार लिया गया है और उन्हें ग्राउंड स्टाफ की ओर से लगातार सहायता दी जा रही है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फ्लाइट में कुल कितने यात्री सवार थे.

इसे भी पढ़ें-दक्षिण में पैठ बढ़ाने की बीजेपी की नई रणनीति, जानें बीजेपी ने CP Radhakrishnan को ही उपराष्ट्रपति पद के लिए क्यों चुना?

इस तरह की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी हैं लेकिन बार-बार की तकनीकी खराबियां अब चिंता का विषय बनती जा रही हैं. यात्रियों को न सिर्फ असुविधा होती है बल्कि भरोसे पर भी असर पड़ता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read