देश

इस वक्त की बड़ी खबर: पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चोट लगने से बीजेपी जिला महामंत्री की मौत, मचा हड़कंप

बिहार सरकार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज की है. जिसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई. मृतक बीजेपी नेता जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय कुमार सिंह थे. जिनकी सिर पर लाठी लगने से मौत हो गई. बीजेपी नेता की मौत के बाद से हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने दी है.

लाठीचार्ज में घायल हुए थे जिला महामंत्री

लाठीचार्ज में कई बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार सिंह के सिर पर लाठी मारी गई. जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिन्हें आनन-फानन में पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गई.

नीतीश कुमार पर दर्ज होगा 302 का मुकदमा-सुशील कुमार मोदी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने इस घटना को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “हम बिहार पुलिस के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज कराएंगे. इन सबके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ता की हत्या की है. नीतीश कुमार पर IPC की धारा 302 का मुकदमा चलाने का काम करेंगे. आप लाठी चलाएं या फिर गोली, भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे.

बीजेपी नेता की मौत पर लोजपा (रामविलास पासवान) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली. बताएं न नीतीश कुमार जी कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है, यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है? मैं विजय सिंह जी की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करता हूं साथ ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और दुख सहने का संबल प्रदान करें.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Shailendra Verma

Recent Posts

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

4 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

5 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

22 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

24 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

38 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

48 minutes ago