मनोरंजन

सिर्फ 21 दिन; और शाहरुख खान को पलटनी होगी बाजी, क्योंकि ‘जवान’ को मिलेगी साउथ की इस फिल्म से टक्कर

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म ‘पठान’ के बाद यह शाहरुख की साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन साउथ के हिट डायरेक्टर एटली ने किया है और फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू जैसे कलाकार हैं. फिल्म का प्रीव्यू और ट्रेलर धमाल मचा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि 7 सितंबर शाहरुख के लिए बेहद खास होने वाला है. फिल्म ओपनिंग डे पर बंपर कमाई कर सकती है. लेकिन शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ को कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ 21 दिन मिलेंगे.

एटली कुमार की निर्देशित फिल्म ‘जवान’ को अच्छी ओपनिंग रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस को शाहरुख का अलग अवतार काफी पसंद आ रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है. ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख की ‘जवान’ बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म ‘पठान’ से एक कदम आगे निकलेगी. पहले दिन का कलेक्शन 100 करोड़ के पार जाने की चर्चाएं हैं. वहीं रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म की ओर से नए रिकॉर्ड बनाने के दावे किए जा रहे हैं. इन सबके बीच साउथ के बड़े अभिनेता भी शाहरुख को टक्कर देने की कतार में हैं.

22वें दिन होगी ‘सालार’ की एंट्री

सितंबर की शुरुआत में यानी 7 तारीख को शाहरुख खान के ‘जवान’ की सिनेमाघरों में एंट्री होगी. वहीं, महीने के अंत में 28 सितंबर को प्रभास अपनी फिल्म ‘सालार’ के जरिए दर्शकों के सामने होंगे. यानी शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ के पास कमाई के लिए सिर्फ 21 दिन होंगे. प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार’ 22वें दिन दस्तक देगी और इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज है. फिल्म के राइट्स करोड़ों में बिकने की खबरें पहले से ही आ रही हैं. साथ ही इस फिल्म को प्रभास की कमबैक फिल्म भी माना जा रहा है.

Dimple Yadav

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

1 minute ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

11 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

24 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

26 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

28 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

29 minutes ago