यूटिलिटी

Regular Income Schemes: 1 हजार के निवेश में होगी लाखों की कमाई, बिना रिस्क खूब मिलेगा पैसा!

Regular Income Schemes: आज के समय में निवेश के कई ऑपशन हमारे पास मौजूद हैं. लोग ज्यादा जोखिम लेकर लंबी अवधि से लेकर छोटी अवधि तक पैसा बनाने के बारे में सोचते रहते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो कम जोखिम के साथ लॉन्ग टर्म में निवेश करना काफी पसंद करते हैं. यहां कुछ ऐसे ही विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनमें आप लॉन्ग टर्म में निवेश कर रेगुलर इनकम कर सकते हैं.

लंबी अवधि के लिए स्टॉक, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड, रियल एस्टेट और सेवानिवृत्ति योजनाएं अधिक लोकप्रिय हैं. इसके अलावा आप लॉन्ग टर्म के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट और इक्विटी फंड में भी पैसा लगा सकते हैं. आइए जानते हैं कि लंबी अवधि में निवेश के क्या विकल्प हैं.

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक ऐसा निवेश है जो आपको नियमित आय दे सकता है. यह केंद्र सरकार की लघु बचत योजना के तहत चलाया जाता है. इसमें कोई भी निवेश कर सकता है. इस स्कीम में 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है और इसमें 9 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है. ज्वाइंट अकाउंट में आप 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं. 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में 18 स्थानों पर होगा रोपवे का निर्माण, शिवखोड़ी और शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर जाना होगा आसान

गवर्नमेंट लॉन्ग टर्म बॉन्ड्स या गोल्ड बॉन्ड्स

इस तरह के बॉन्ड सरकार द्वारा फंड जुटाने के लिए जारी किए जाते हैं, जिसके तहत एक निश्चित अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है और सरकार द्वारा इस पर ब्याज भी दिया जाता है. यह गारंटीड रिटर्न देता है. बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में यह एक अच्छा विकल्प है. फिक्स्ड रेट बॉन्ड्स, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGB), इन्फ्लेशन-इंडेक्स्ड बॉन्ड्स, PSU बॉन्ड्स और जीरो-कूपन बॉन्ड्स आदि में निवेश किया जा सकता है.

मासिक आय योजना म्युचुअल फंड

मंथली इनकम प्लान एक प्रकार का म्यूचुअल फंड निवेश है, जो इक्विटी फंड में निवेश करता है. इस योजना में आप दोबारा निवेश के अलावा लाभ और आय प्राप्त कर सकते हैं. म्युचुअल फंड के माध्यम से नियमित आय अर्जित करने के लिए सिस्टमैटिक विथड्रावल प्लान का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प है.

Dimple Yadav

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago