देश

निराश्रित महिलाओं के लिए सरोजनीनगर में खुले 5 नए ‘तारा शक्ति सिलाई सेंटर’, MLA डॉ राजेश्वर सिंह ने किया शुभारंभ

Sarojini Nagar Lucknow : उत्‍तर प्रदेश में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और सराहनीय कार्य किया। उन्‍होंने भाई दूज के अगले दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में निराश्रित महिलाओं को आज 5 नए ‘तारा शक्ति केंद्रों’ का उपहार दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में महिलाएं एकत्रित हुईं, उन्‍होंने डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रशंसा की।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, ”किसी भी देश की प्रगति महिलाओं की उन्नति में ही निहित है। हमारे यहां महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। अब ‘तारा शक्ति केंद्र’ नारी सशक्तिकरण के लिए ‘समग्र विकास केंद्र’ के रूप में स्थापित होंगे। इन समग्र विकास केंद्रों की खास बात ये है कि यहाँ महिलाओं से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी व सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को ऋण, वृद्धा-विधवा-पारिवारिक पेंशन, बेटियों के लिए छात्रवृत्ति एवं अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के फॉर्म भी इन्हीं केंद्रों में भरवाएं जाएंगे तथा उसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसका संचालन भी महिलाओं द्वारा किया जाएगा जिसके माध्यम से महिलाएं खुद की एवं दूसरे की मदद भी कर सकेंगी।

‘तारा शक्ति केंद्र’ बनेंगे ‘समग्र विकास केंद्र’

भाजपा नेता ने बताया, कि इतिहास में पहली बार विधवाओं के लिए एसएचजी समूहों को बढ़ावा देते हुए आज डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में 5 तारा शक्ति केंद्र निराश्रित महिलाओं को समर्पित किया है। इसके साथ ही सरोजनीनगर विधायक ने सभी ‘तारा शक्ति केंद्रों’ को ‘समग्र विकास केंद्र’ के रूप में स्थापित करने की भी घोषणा की है। बच्चों के एडमिशन, बेटियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सुविधाएं यहां एक ही छत के नीचे प्राप्त होगी। यहां कंप्यूटर्स की भी व्यवस्था होगी, जहां बेटियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे डिजिटली साक्षर बन सकें। इन केंद्रों का उद्देश्य सरोजनीनगर की सभी महिलाओं के सर्वांगीण विकास है।

100 सिलाई सेंटरों की स्‍थापना का है लक्ष्य

भाई दूज के अगले दिन क्षेत्र की महिलाओं को अनूठा उपहार देते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने महिलाओं को कार्य के लिए प्रशिक्षण, अवसर व सुविधा-संसाधन उपलब्ध कराने ‘तारा शक्ति केंद्र’ को ‘समग्र विकास केंद्र’ के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया, जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के अवसर तथा हर सुविधा-संसाधन उपलब्ध होंगे। बताया जा रहा है कि अब डॉ. राजेश्वर सिंह के​ निर्धारित 100 सिलाई सेंटरों के लक्ष्य में से 20 सेंटर निराश्रित महिलाओं के एसएचजी समूह को समर्पित किया जाएगा, ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

10 मेधावियों को साइकिल, 5 को टैबलेट

100 ‘तारा शक्ति केंद्र’ स्थापित करने के संकल्प क्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने आज आशियाना, पराग चौराहा स्थित विधायक कार्यालय पर 5 नए ‘तारा शक्ति केंद्रों’ का शुभारंभ किया। ये केंद्र विशेषकर क्षेत्र की निराश्रित ​महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए खोले गए हैं। माता तारा सिंह की चित्र पर पुष्पार्पित कर विधायक ने खटोला कलस्टर, सैदपुर पुरही कलस्टर, रहीमनगर पडियाना कलस्टर, चन्द्रावल कलस्टर, अलीनगर खुर्द कलस्टर में सिलाई केन्द्रों की शुरूआ​त की। निराश्रित महिलाओं को समर्पित इन 5 सिलाई सेंटरों पर 7-7 सिलाई मशीनें वितरित की गई जिनमें 5 मोटराइज्ड सिलाई मशीनें, 1 पीको व 1 इंटरलॉकिंग मशीनें प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को सिलाई किट, इको फ्रेंडली बैग व साड़ियां भी विधायक द्वारा भेंट की गई। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक ने 10 मेधावियों को साइकिल एवं 5 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया।

सरोजनीनगर में 55 सिलाई सेंटर स्थापित

इन 5 सेंटरों की स्थापना के साथ ही सरोजनीनगर में कुल सिलाई सेंटरों की संख्या 55 हो चुकी है। अब तक स्थापित हुए तारा शक्ति केंद्रों में 500 से अधिक सिलाई मशीनें प्रदान की गई है जिससे 1,500 से अधिक महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ।

आज कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जब एक महिला काम करने के लिए घर से बाहर निकलती हैं तो यह उनकी आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी होती है। इससे उनमें आत्मविश्वास व आत्मसम्मान में वृद्धि होती है, उनका एक्सपोज़र बढ़ता है, इससे परिवार के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है, वह बच्चों की शिक्षा व मार्गदर्शन करने में बेहतर स्थिति में होती है, समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है, साथ ही देश की बढ़ती जीडीपी में अहम भूमिका निभाती हैं। आज भारत की जीडीपी में महिलाओं की 18 प्रतिशत भागीदारी है, हमारा संकल्प महिलाओं को हमें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है, जब महिलाओं की जीडीपी में भागीदारी 50 प्रतिशत होगी तो हिंदुस्तान विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जाएगा।

यह भी पढ़िए: बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने ऋषिकेश में किया गंगा स्नान, सभी के लिए की आरोग्य एवं वैभव की कामना

विधायक ने लोगों की मांगों को किया पूरा

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और उसका निवारण किया। हरौनी निवासी किरण गुप्ता को व्यापार करने के ​लिए पूर्व में की गई मांग को पूरा करते हुए विधायक की ओर से लोहे की गुमटी बनाकर उपलब्ध कराई गई। चंद्रावल निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन लता को गांव में कार्य करने के लिए तत्काल एक मोबाइल खरीद कर देने का निर्देश दिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले ​राजेश्वर सिंह

आज राजभवन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल के साथ एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने ट्वीट किया— “मैंने आज महामहिम राज्यपाल को सरोजनीनगर में संचालित मातृशक्ति सशक्तिकरण की पहल व अन्य कार्यों से भी अवगत कराया। राज्यपाल महोदया…आपने अपने लंबे राजनीति जीवन में मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल सभी उत्तरदायित्वों का दृढ़तापूर्वक निर्वहन किया, आप नारी सामर्थ्य व सशक्तिकरण की अप्रतिम मिसाल हैं। मेरे ज्ञानवर्धन हेतु अपने संकलन से दी गईं पुस्तकों के लिए आपका आभार!”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

21 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

33 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

56 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

1 hour ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

2 hours ago