Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने ऋषिकेश में किया गंगा स्नान, सभी के लिए की आरोग्य एवं वैभव की कामना

Rishikesh: राजेश्वर सिंह ने ऋषिकेश में गंगा स्नान कर सभी के लिए आरोग्य एवं वैभव की कामना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मां गंगा का पावन आंचल आध्यात्मिक व अलौकिक आनंददायी है. 

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह

Rajeshwar Singh: लखनऊ की सरोजिनीनगर विधानसभा सीट से विधायक डॉ राजेश्वर सिंह मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे थे. इस दौरान उन्होने गंगा में स्नान किया और सभी के लिए स्वस्थ होने की कामना की. विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गंगा नदी के अंदर सूर्य को उपासना करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

राजेश्वर सिंह ने ऋषिकेश पहुंचने पर कहा कि आज योग नगरी ऋषिकेश में गंगा नदी में स्नान किया और सभी लोगों के लिए अरोग्य और वैभव रहने की कामना की. मां गंगा का पावन आंचल आध्यात्मिक, अलौकिक आनंददायी है. सूर्य की उपासना करते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

‘मां गंगा का पावन आंचल आध्यात्मिक, अलौकिक आनंददायी’

राजेश्वर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- देवि सुरेश्वरि भगवति गङ्गे, त्रिभुवनतारिणि तरलतरङ्गे. शङ्करमौलिविहारिणि विमले, मम मतिरास्तां तव पदकमले. आज योग नगरी ऋषिकेश में गंगा स्नान कर सभी के लिए आरोग्य एवं वैभव की कामना की. मां गंगा का पावन आंचल आध्यात्मिक व अलौकिक आनंददायी है.

यह भी पढ़ें-  बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले यात्राओं की बहार, ओवैसी निकालेंगे ‘अधिकार पदयात्रा’, CM नीतीश और तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें!

ईडी के संयुक्त निदेशक रह चुके हैं राजेश्ववर सिंह

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक के पद पर रह चुके राजेश्वर सिंह कई हाई प्रोफाइल केस से जुड़े रहे और मैक्सिस डील, 2जी स्पेक्ट्रम, कोयला स्‍कैम जैसी बड़ी जांच में भी शामिल रहे. ईडी के तेजतर्रार और नामी अधिकारी रह चुके राजेश्वर सिंह वर्तमान में लखनऊ की सरोजनीनगर से बीजेपी के विधायक हैं. उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा और बीजेपी के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सरोजनीनगर सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital