देश

दिल्ली में पकड़े गए 4 ‘मुन्नाभाई’, फर्जी डॉक्टर बन करते थे लोगों की सर्जरी, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत

Delhi: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक डॉक्टरों के फर्जी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के लोग फर्जी डॉक्टर बनकर न सिर्फ लोगों का इलाज किया करते थे बल्कि ऑपरेश तक कर दिया करते थे. इनके इसी फर्जीवाड़े की वजह से एक मरीज की जान भी जा चुकी है. दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, फर्जी डॉक्टरों की पहचान डॉक्टर नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी पूजा, टेक्नीशियन महेंद्र रूप में हुई है.

पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि ये सभी लोग दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में अग्रवाल मेडिकल सेंटर के नाम से नर्सिंग होम चला रहे थे.

ऐसे हुआ था खुलासा

दरअसल पिछले साल इन फर्जी डॉक्टरों के इलाज के चलते एक शख्स की मौत हो गई थी. जिसके बाद एक महिला ने इसकी इसकी शिकायत पुलिस में की थी. पुलिस ने अपनी जांच में खुलासा करते हुए बताया कि 19 सितबंर 2022 को एक महिला अपने पति के इलाज के लिए ग्रेटर कैलाश के अग्रवाल मेडिकल सेंटर में आई थी. इस दौरान उससे कहा गया कि उसके पति का इलाज सर्जन डॉक्टर जसप्रीत करेंगे. लेकिन बाद में उससे कहा कि वह किसी जरुरी काम से बाहर गए हुए हैं. अब शख्स का इलाज डॉ. महेंद्र सिंह सर्जरी और डॉक्टर नीरज अग्रवाल की पत्नी पूजा करेंगी. पूजा जोकि दिखावे के लिए नर्स बन हुई थीं.

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति का इलाज डॉ. नीरज, डॉ. महेंद्र और नर्स पूजा ने किया था. इलाज के बाद जब उसका पति ठीक नहीं हुआ तो महिला को शक हुआ. महिला फिर अपने पति को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल लेकर गई. जहां डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि महिला ने 10 अक्टूबर 2022 को ग्रेटर कैलाश थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें- Assembly Elections: “BJP चाहे जीत जाए, लेकिन…”, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर क्यों बोला जमकर हमला?

आरोपियों की रिमांड मांगेगी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि वह जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड मांगेगी. इसके अलावा पुलिस 2016 से इस मेडिकल सेंटर में हुईं अबतक सभी मौतों की जांच करेगी. जिसमें डॉ. नीरज अग्रवाल एक फिजिशियन था, लेकिन वह अपनी टीम के साथ अवैध रूप से सर्जरी किया करता था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

10 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago