National Unity Day: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 मनेगा. इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 40 स्वदेशी कुत्ते, जिसमें मुधोल हाउंड और रामपुर हाउंड शामिल हैं, एक ऐतिहासिक परेड में भाग लेंगे. ये कुत्ते अपनी चुस्ती और फुर्ती के लिए जाने जाते हैं, और कई बार विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ चुके हैं.
सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें विशेष रूप से तमिलनाडु के राजपलयम हाउंड, कर्नाटक के मुधोल हाउंड और उत्तर प्रदेश के रामपुर हाउंड कुत्ते नजर आ रहे हैं. इन कुत्तों को BSF द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जो कि राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हैं.
ये कुत्ते राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने करतब दिखाएंगे. 31 अक्टूबर को एकता नगर में होने वाली परेड में ये कुत्ते एकता और गर्व का प्रतीक बनेंगे.
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में “रन फॉर यूनिटी” आयोजित होगी. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” में शामिल होने की अपील की है, ताकि सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जन्मदिन पर उनकी एकता की विरासत को सम्मानित किया जा सके. “रन फॉर यूनिटी” में हजारों लोग भाग लेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…