सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हर युवा के लिए त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा है.
“सरदार पटेल सिर्फ व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं”, 150वीं जयंती पर अमित शाह का ऐलान- हर साल होगी एकता परेड, PM मोदी लेंगे सलामी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि 31 अक्टूबर की परेड राष्ट्र के युवाओं को सरदार पटेल के सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के बारे में शिक्षित करने का एक मजबूत माध्यम बनेगी. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे सब मिलकर देश में एकता और अखंडता के एक मजबूत वातावरण के निर्माण की दिशा में काम करें.
National Unity Day: BSF की परेड में दिखेगी जांबाज Dogs की बिजली-सी फुर्ती, इनसे बच नहीं सकता दुश्मन
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 40 खास कुत्ते, जिनमें मुधोल और रामपुर हाउंड शामिल हैं, राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 की परेड में भाग लेंगे.







