Bharat Express DD Free Dish

National Unity Day: BSF की परेड में दिखेगी जांबाज Dogs की बिजली-सी फुर्ती, इनसे बच नहीं सकता दुश्मन

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 40 खास कुत्ते, जिनमें मुधोल और रामपुर हाउंड शामिल हैं, राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 की परेड में भाग लेंगे.

BSF Indigenous Dogs

National Unity Day: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 मनेगा. इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 40 स्वदेशी कुत्ते, जिसमें मुधोल हाउंड और रामपुर हाउंड शामिल हैं, एक ऐतिहासिक परेड में भाग लेंगे. ये कुत्ते अपनी चुस्ती और फुर्ती के लिए जाने जाते हैं, और कई बार विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ चुके हैं.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें विशेष रूप से तमिलनाडु के राजपलयम हाउंड, कर्नाटक के मुधोल हाउंड और उत्तर प्रदेश के रामपुर हाउंड कुत्‍ते नजर आ रहे हैं. इन कुत्तों को BSF द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जो कि राष्‍ट्रभक्ति का संदेश देते हैं.

ये कुत्‍ते राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने करतब दिखाएंगे. 31 अक्टूबर को एकता नगर में होने वाली परेड में ये कुत्ते एकता और गर्व का प्रतीक बनेंगे.

National Unity Day 2025: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर देशभर में होगी “रन फॉर यूनिटी”, PM मोदी ने युवाओं से किया आह्वान

31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन होगा

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में “रन फॉर यूनिटी” आयोजित होगी. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” में शामिल होने की अपील की है, ताकि सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जन्मदिन पर उनकी एकता की विरासत को सम्मानित किया जा सके. “रन फॉर यूनिटी” में हजारों लोग भाग लेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read