गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए आदिवासी पेशाब कांड की घटना एक बार फिर ताजा हो गई है. दरअसल पीड़ित आदिवासी दशमत ने दावा किया है कि घटना के बाद किसी ने भी उसकी कोई खबर नहीं ली. जबकि उसके साथ हुई घटना के बाद सरकार की तरफ से उससे बड़े-बड़े दावे किए गए थे. इसके साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद के संगठन और आजम समाज पार्टी का दामन थाम लिया है.
पीड़ित दशमत ने अपनी आपवीती सुनाते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अब उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया है. इससे परेशान होकर उन्होंने आजाद पार्टी का दामन थाम लिया.
बता दें कि जुलाई के महीने में आदिवासी शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग उसके ऊपर पेशाब कर रहे थे. घटना के वायरल होते ही शिवराज सरकार घुटने पर आ गई थी. इसके बाद सीएम सरकार ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया था. इसके साथ ही आन-फानन में पीड़ित दशमत को अपने निवास स्थान पर पैर धोकर सम्मानित किया था. शिवराज सरकार ने इतना ही नहीं बल्कि पीएम आवास योजना से 1.5 लाख रुपये की मददा और 5 लाख रुपये का चेक भी लिया था.
वहीं अब दशमत का कहना है कि इतना समय हो गया है सरकार की तरफ से उनकी को खोज खबर नहीं ले रहा. सीएम ने फोन उठाना बंद कर दिया है. इससे वह काफी दुखी हैं और परेशान होकर आजाद समाज पार्टी की सदस्या ग्रहण कर रहे हैं.
पीड़ित युवक ने बताया कि सीएम के तरफ से मिला पैसा अब घर बनाने में खर्च हो चुका है. उसके पास अब जीवन जीने के लिए खर्चा नहीं बचा है. इसके लिए मजदूरी करना चाहता है, लेकिन उसके घर में अभी चार पुलिस कर्मी तैनात हैं, इसलिए मजदूरी के लिए नहीं जा पाता. उन्होंने कहा कि घर में सुरक्षाकर्मी होने के चलते उसे जेल जैसा महसूस होता है.
पीड़ित ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने भरोसा दिलाया है कि अगर उनका प्रत्याशी वहां से जीतता है तो उनकी मदद की जाएगी. इसलिए उसने पार्टी ज्वाइन कर ली है. उसने आगे कहा कि उसके हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां उधार लेकर खर्चा चला रहा है.
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…
Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…