देश

फ्लाइट के बाद ट्रेन में यात्री पर पेशाब करने का मामला, एसी कोच में वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर शराबी युवक ने किया पेशाब

Jhansi: बीते दिनों कई एयरलाइनों में यात्रियों से बदसलूकी के कई मामले जिनमें की यात्री के उपर पेशाब करना भी शामिल था के सामने आने के बाद अब ट्रेन में भी ऐसी ही एक घटना हुई है, वो भी एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ.

बीते बुधवार की रात को मानिकपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर कोच में सवार वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर पेशाब कर दिया. 66 वर्षीय वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएन खरे और उनकी 60 वर्षीय पत्नी के साथ यह घटना हुई है.

दिल्ली का रहने वाला है युवक

डॉ. जीएन खरे हरपालपुर (मध्य प्रदेश) के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं. वे बुधवार देर रात हरपालपुर से दिल्ली जा रहे थे. ट्रेन के एसी कोच बी-3 की लोअर बर्थ नंबर 57 व 60 पर दोनों पति पत्नी यात्रा कर रहे थे. वहीं इसी कोच के साइड लोअर बर्थ नंबर 63 पर नई दिल्ली निवासी 21 वर्षीय रीतेश भी यात्रा कर रहा था, जो कि महोबा से हजरत निजामुद्दीन जा रहा था.

शराब के नशे में धुत था युवक

रात में जब ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंचने वाली थी तभी शराब के नशे में धुत रीतेश अचानक से अपनी सीट से उठा और बुजुर्ग दंपती पर पेशाब करने लगा. वैज्ञानिक ने उसे रोकने के लिए काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद वैज्ञानिक ने शोर मचाते हुए कोच के बाकि यात्रियों को जगा दिया और ट्रेन में ही तैनात टीटीई को इस घटना के बारे में सूचना दी गई. टीटीई ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचना दी.

इसे भी पढ़ें: रेलवे ने बदला यूपी के प्रतापगढ़, बिशनाथगंज और अंतू स्टेशन का नाम, अब ये होगी नई पहचान

वहीं ट्रेन के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन में रुकने पर शराबी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी वैज्ञानिक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कोच में सवार यात्रियों के भारी विरोध के बाद आरपीएफ व जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. ट्रेन के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने टीटीई बीएस खान के मेमो पर मामला दर्ज कर शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

Rohit Rai

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

7 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

18 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

37 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago