देश

Jharkhand Cash Case: ED ने नमन से पूछा, कहां से आए 49 लाख, बोले- दोस्त से लिए थे, झूठे हैं आरोप

कांग्रेस से निलंबित झारखंड में पार्टी विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बुधवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पिछले साल कांग्रेस के तीन विधायकों से 49 लाख रुपये नकद मिलने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय पिछले तीन दिनों से उनसे पूछताछ कर रहा है.

पार्टी ने घटना के बाद तीनों को निलंबित कर दिया

ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से बाहर निकलने के बाद कोंगड़ी ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है और उनके खिलाफ फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी की कार से 49 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था. पार्टी ने घटना के बाद तीनों को निलंबित कर दिया था.

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने 10-10 घंटे पूछताछ की

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को इसी मामले में कांग्रेस के ही निलंबित विधायक इरफान अंसारी और मंगलवार को राजेश कच्छप से करीब 10-10 घंटे पूछताछ की थी. कोंगड़ी ने भी इस मामले में शामिल दो अन्य विधायकों की भांति ईडी से 17 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर दो सप्ताह की मोहलत मांगी थी.

ये भी पढ़ें- Saharanpur: “तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं हो सकती…” और फिर प्रेमिका के होने वाले दूल्हे पर फेंका तेजाब

ईडी के कार्यालय से बाहर निकलने के बाद कोंगड़ी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने ईडी के अधिकारियों को बताया कि मैंने अपने दोस्त से धन लिया था और मेरे खिलाफ लगे आरोप झूठे हैं.’’ कोंगड़ी ने उन्हें फर्जी तरीके से फंसाए जाने का दावा किया और कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को सरकार गिराने के प्रयास में उनके शामिल होने का साबूत देने की चुनौती दी.

49 लाख रुपये नकद बरामद होने पर हुई गिरफ्तारी

विधायकों की कार से 49 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद 30 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. पार्टी ने तीनों को निलंबित कर दिया था. फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आए विधायकों का दावा है कि यह पैसा झारखंड के आदिवासी महोत्सव में साड़ियां खरीदने के लिए था.

वहीं, झारखंड में झामुमो के साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने रांची के अरगोरा थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि तीनों विधायकों ने राज्य सरकार को गिराने में मदद करने पर उन्हें 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद देने की पेशकश की थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…

32 minutes ago

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

49 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

56 minutes ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

59 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

1 hour ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

2 hours ago