Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीबीआई के अधिकारियों ने घूस लेने के लिए किया अजीबो-गरीब कोडवर्ड का इस्तेमाल, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सीबीआई की ओर से पेश की गई चार्जशीट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में एजेंसी की जांच में पास होने के लिए सीबीआई के अधिकारियों को घूस दी गई. सीबीआई अपने ही अधिकारियों की जांच कर रही है.

Nursing Collage Scam

सांकेतिक तस्वीर.

मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले की सीबीआई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले की जांच के दौरान अफसरों ने घूस लेने के लिए कोड्स का इस्तेमाल किया था. जिनके नाम भी बहुत दिलचस्प तरीके से रखे गए थे.

इन कोडवर्ड्स का किया इस्तेमाल

नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधकों और मालिकों से रिश्वत लेने के लिए अधिकारियों ने ‘अचार, माता का प्रसाद और गुलकंद’ जैसे नामों का इस्तेमाल किया था. इन नामों को रखने के पीछे मंशा ये थी कि मामला पकड़ में ना आए.

सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

सीबीआई की चार्जशीट में बताया गया है कि नर्सिंग कॉलेजों ने जांच में पास होने के लिए अधिकारियों को रिश्वत दी. इसमें कुछ सीबीआई अधिकारी भी शामिल थे, जिन पर आरोप है कि उन्होंने मानकों पर खरे न उतरने वाले कॉलेजों को ‘सूटेबिलिटी रिपोर्ट्स’ देने के लिए रिश्वत ली.

यह भी पढ़ें- Kandhar Plane Hijack: “आतंकियों को छोड़े जाने के पक्ष में नहीं थे फारूक अब्दुल्ला”, पूर्व RAW चीफ ने किए चौंकाने वाले खुलासे

ये है पूरा मामला

बता दें कि साल 2022 में एडवोकेट विशाल बघेल ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि राज्य में 2020-21 के दौरान दर्जनों नर्सिंग कॉलेज खुले हैं, जिनके पास आधारभूत ढांचा तक नहीं है. जिसके बाद इस मामले की जांच कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी. इसी मामले की जांच के दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने रिश्वत लेने के लिए अचार, माता का प्रसाद और गुलकंद जैसे कोड्स का इस्तेमाल किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital