Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का फैसला किया, गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी; पीएम मोदी ने दी लोगों बधाई

सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया किया है. लद्दाख में जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग ये पांच नए जिले बनाए गए हैं.

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह

Ladakh 5 New Districts: सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया किया है. बता दें कि लद्दाख में जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग ये पांच नए जिले बनाए गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा- पीएम मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण के तहत गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि देश के हर कोने में शासन को मजबूत किया जाएगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा. मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी ने दी लोगों को बधाई

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनाने को लेकर गृह मंत्रालय के इस फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने फैसले का स्वागत कहते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉर्म पर लिखा- ”लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है. ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग पर अब ज्यादा ध्यान केंद्रित दिया जाएगा, जिससे सेवाओं और अवसरों लोगों के और भी करीब लाएंगे. वहां के लोगों को बधाई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest