देश

ED निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा, कम उम्र के बने थे IRS अफसर

Sanjay Kumar Mishra: केंद्र सरकार ने ईडी के निदेशक और तेजतर्रार अधिकारी संजय कुमार मिश्रा (Sanjay Kumar Mishra) का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है. इस संबंध में सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. यह तीसरी बार है जब संजय कुमार मिश्रा को सेवा विस्तार मिला है. संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल अगले हफ्ते खत्म हो रहा था. वहीं, सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब उनका कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है.

62 वर्षीय संजय कुमार मिश्रा को 19 नवंबर, 2018 को दो साल की अवधि के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त किया गया था. बाद में 13 नवंबर 2020 के आदेश में केंद्र सरकार द्वारा पूर्वव्यापी प्रभाव से नियुक्ति पत्र में संशोधन किया गया और उनके कार्यकाल को बढ़ाकर दो साल से तीन साल कर दिया गया.

वहीं, गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी को 18 नवंबर, 2023 तक सेवा विस्तार दिया गया है.

1984 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं संजय कुमार मिश्रा

पिछले साल सरकार एक अध्यादेश लायी थी जिसमें अनुमति दी गई थी कि ईडी और सीबीआई के निदेशकों का कार्यकाल दो साल की अनिवार्य अवधि के बाद तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है. बाद में संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था. संजय कुमार मिश्रा आयकर (आईटी) कैडर के 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं. संजय कुमार मिश्रा जब IRS अफसर बने थे उस वक्त वो अपने बैच में बेहद कम उम्र के अफसर थे.

कई बड़े मामलों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर चुके हैं संजय कुमार मिश्रा

देश के सबसे तेज तर्रार और आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ संजय कुमार मिश्रा ने ईडी में अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े मामलों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की, जिससे जांच एजेंसी को काफी सफलता मिली. संजय कुमार मिश्रा के बारे में उनके सहयोगी बताते हैं कि वह सातों दिन दफ्तर आने वाले अधिकारी रहे हैं, जो किसी भी जांच को बेहद सतर्कता और अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तरीके से जांच-पड़ताल के बाद ही अंतिम रूप तक लेकर जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

29 seconds ago

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

17 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

34 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

49 minutes ago

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

1 hour ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

1 hour ago