देश

छत्तीसगढ़ में भी अपना गढ़ नहीं बचा पाई कांग्रेस, भाजपा की बड़ी जीत, अब रमन सिंह या कोई और बनेंगे CM? ये रहे 6 चेहरे

BJP CM face in Chhattisgarh: 5 राज्यों के नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में से 4 प्रदेशों के चुनाव परिणाम आज जारी हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है. यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस चुनाव हार गई है और भाजपा को बड़ी जीत मिली है. दोपहर 2:30 बजे तक के रुझानों में भाजपा 55 सीटों पर आगे थी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम कई दिग्गज नेताओं के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं. वहीं, भाजपा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जीत गए हैं. उनके अलावा प्रबोध मिंज और इंद्र कुमार भी चुनाव जीते हैं. रुझानों में कांग्रेस सरकार के 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं. अब तक कांग्रेस के 2 विधायक हार चुके हैं. वहीं, भाजपा अब तक 3 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है.

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह नहीं तो कौन बनेगा CM?

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है. इसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या डॉ. रमन सिंह फिर मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं? अब तक वह कई दफा प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हालांकि, इस बार भाजपा के पास 6 ऐसे चेहरे हैं, जिन पर पार्टी दांव लगा सकती है. ताजा रुझानों में भाजपा 54 सीटों पर आगे चल रही है जो बहुमत के लिए जरूरी 46 सीट के जादुई आंकड़े से कहीं अधिक है. कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

भाजपा के पास हैं ये 6 चेहरे, किसपर दांव लगाएगी BJP

डॉ. रमन सिंह के अलावा भाजपा में अरुण साव,विजय बघेल, सरोज पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह और लता उसेंडी ऐसे चेहरे हैं..जिनके अच्छे खासे समर्थक हैं. चुनाव में इन सभी ने खूब प्रचार—प्रसार किया. सियासत के जानकार कह रहे हैं कि पार्टी इन्हीं 6 चेहरों में से किसी को मुख्यमंत्री बनाएगी. अरुण साव छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं. साल 2003 में जब भाजपा पहली बार छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज हुई थी, तब भी पार्टी बिना सीएम फेस घोषित किए लड़ी थी, हालांकि चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने उन्हें सीएम नहीं बनाया.

CM भूपेश बघेल के भतीजे विजय बघेल भी भाजपा का चेहरा

भाजपा के पास एक चेहरा विजय बघेल भी हैं. वह अभी दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ उतारा है. खास बात यह है कि विजय रिश्ते में भूपेश के भतीजे लगते हैं. उनके अलावा भाजपा के लिए सरोज पांडेय का नाम भी मुख्यमंत्री पद के रूप में उछाला जा रहा है. वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

यह भी पढ़िए: हिंदीभाषी राज्यों में मोदी मैजिक की नहीं कोई काट, तेलंगाना में कांग्रेस ने कर दिया ‘खेला’

भाजपा के नेता बृजमोहन अग्रवाल का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल है. वह रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से 7 बार के विधायक हैं. इस बार वह 8वीं बार विधानसभा पहुंचने के लिए जोर लगा रहे हैं. यदि वो जीतते हैं तो पार्टी का नेतृत्व उनको भी मौका दे सकता है.

भाजपा के पास रेणुका सिंह और लता उसेंडी भी चर्चित महिला चेहरा हैं. माना जा रहा है कि पार्टी इस बार रमन सिंह के बजाए नए चेहरे पर सीएम पद का दांव लगाएगी. ऐसे में पार्टी उूपर बताए गए 6 चेहरों में से किसी एक को मुख्यमंत्री बना सकती है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago