देश

Chhota Shakeel: छोटा शकील के साले आरिफ शेख की इस तरह हुई मौत, टेरर फंडिंग मामले में काट रहा था सजा

Chhota Shakeel Brother-in-law Arif Shaikh: भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार (साले) आरिफ शेख उर्फ आरिफ भाईजान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. वह टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद था. गिरफ्तारी के बाद से वह आर्थर रोड जेल में सजा काट रहा था. आरिफ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद उसे पुलिस ने इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

मई 2022 में आरिफ शेख (61) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से ही वह पिछले दो साल से आर्थर रोड जेल में बंद था. उसके ऊपर दाऊद इब्राहिम और शकील समेत दाऊद गिरोह के कई सदस्यों की मदद करने का आरोप लगा था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो आरिफ शेख को शुक्रवार (21 जून) को सांस लेने में तकलीफ और छाती में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. आरिफ के रिश्तेदार ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और उसे कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी. उन्होंने कहा, “उसे कोई परेशानी नहीं थी और उसका स्वास्थ्य ठीक था. अधिकारी हमें कुछ नहीं बता रहे हैं और हमने जेजे अस्पताल से जानकारी जुटाई है. ”

ये भी पढ़ें-Anti Paper Leak Law: देश में लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून…एक करोड़ लगेगा जुर्माना और इतने साल की होगी सजा

आरिफ ने लगाई थी जमानत की अर्जी

बता दें कि एनआईए ने फरवरी 2022 में नार्को-आतंकवाद, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, नकली नोटों को सर्कुलेट करने और अन्य आरोपों में कथित संलिप्तता के लिए दाऊद, उसके भाई अनीस और छोटा शकील सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इन लोगों पर आतंकी फंड जुटाने के लिए संपत्ति को कब्जाने और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम करने का आरोप भी लगाया गया था. तो वहीं शेख पर दाऊद इब्राहिम और शकील समेत दाऊद गिरोह के कई सदस्यों की मदद करने का आरोप लगा था. मीडिया सूत्रों के मुताबिक आरिफ शेख ने गिरफ्तारी के बाद जमानत के लिए अदालत का रुख किया था लेकिन उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दी गई थी. कोर्ट ने कहा था कि वह दाऊद इब्राहिम के संगठित अपराध सिंडिकेट डी-कंपनी का सदस्य था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago