देश

CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका… दिल्ली समेत इन शहरों में बढ़े सीएनजी के दाम

CNG Price Hike:  दूध-दही से लेकर रोजमर्रा की तमाम चीजों में महंगाई की मार झेल रही आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है. आज सुबह यानि शनिवार से दिल्ली सहित कई शहरों में सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गई हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सीएनजी के बढ़े दामों को लेकर एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, शनिवार सुबह 6 बजे से सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की कीमतें बढ़ गई हैं. इसका असर दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में सीएनजी की खुदरा कीमतों पर देखने को मिलेगा. सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम तक के दाम बढ़ाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-Anti Paper Leak Law: देश में लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून…एक करोड़ लगेगा जुर्माना और इतने साल की होगी सजा

अब ये हुआ रेट

बयान के मुताबिक, ताजा दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमतें आज से 75.09 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई हैं जो कि पहले 74.09 रुपये प्रति किलो थी. तो वहीं दिल्ली के बार्डर पर स्थित नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में भी सीएनजी की कीमतों में आज से एक-एक रुपये प्रति किलो के दाम बढ़ गए हैं. इस तरह से इन तीनों शहरों में सीएनजी के दाम आज से बढ़कर 79.70 रुपये प्रति किलो हो गए हैं जो कि अभी तक 78.70 रुपये प्रति किलो थे.

यहां भी बढ़े सीएनजी के रेट

दिल्ली, नोएडा छोड़कर अगर अन्य शहरों की बात करें तो आज से उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली और राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद, हरियाणा के रेवाड़ी में भी सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. रेवाड़ी में सीएनजी की कीमतें अब 78.70 रुपये किलो से बढ़कर 79.70 रुपये किलो हो गई हैं. राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में अब सीएनजी की बिक्री 81.94 रुपये प्रति किलो की जगह 82.94 रुपये प्रति किलो की दर से होगी. तो वहीं यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में भाव 79.08 रुपये से बढ़कर 80.08 रुपये किलो पर पहुंच गए हैं.

इन शहरों में स्थिर है दाम

जहां कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है तो वहीं सिर्फ गुरुग्राम व एक-दो शहर हैं जहां पर सीएनजी के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं. गुरुग्राम के अलावा करनाल और कैथल में भी सीएनजी की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago