चिराग पासवान
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार अब थम चुका है. चुनाव प्रचार के बाद चिराग पासवान पटना लौट चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया.
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर प्रचार करने के बाद हमें अनुभव हुआ कि लोगों को प्रधानमंत्री मोदी और हमारी सरकार पर भरोसा है. यह बहुत बड़ा कारण है, जो हम लोगों के विश्वास को मजबूत करता है. चार तारीख को हम सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे.
उन्होंने कहा कि एक स्ट्रांग अंडर करंट महसूस किया जा रहा है. 2019 में भी लोग बोल रहे थे कि कोई लहर नहीं है, कोई वेब नहीं है, ब्लोअर की हवा चल रही है. लेकिन, हमने देखा कि कैसे 2014 से बेहतर परिणाम 2019 में मिले. एक स्ट्रांग अंडर करंट इस बार भी है. जनता के हित में मोदी सरकार ने कई सारी योजनाएं चलाई है, इसे देखते हुए जनता एनडीए को ही वोट करेगी.
विपक्ष की ओर से खुद के अयोध्या और प्रधानमंत्री मोदी के कन्याकुमारी जाने वाले बयान पर चिराग ने कहा कि लोग शक्ति के विनाश की कल्पना करते हैं. सनातन को गाली देने का काम करने वाले यह नहीं समझेंगे कि मेरे प्रधानमंत्री किस सोच के साथ वहां जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ध्यान लगा रहे हैं, देश के प्रधानमंत्री के बारे में देश की जनता को जानने का हक है कि वह कहां पर हैं.
उन्होंने कहा कि इस बात पर राजनीति क्यों हो रही है कि पीएम मोदी ध्यान क्यों लगा रहे हैं. पीएम मोदी जब भाषण देते हैं, तो आपको ऐतराज होता है, बिहार आते हैं तब आपको ऐतराज होता है. मैं उन्हीं का हनुमान हूं, मैं भी प्रभु श्री राम के चरणों में ध्यान लगाने जा रहा हूं.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…