देश

MP Election 2023: आदिवासी वोटों पर कांग्रेस की नज़र, लाएगी अलग से वचन-पत्र, घर-घर पहुंचेंगे नेता

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कई स्तर पर अपनी फिल्डिंग मजबूत करने में जुटी है. बीजेपी के लंबे शासन से पनपे एंटी-इनकॉम्बेंसी को जहां अपने लिए घातक हथियार बना रही है, तो वहीं छोटे-छोटे वोटरों के ब्लॉक को अड्रेस करने की भी रणनीति पर काम कर रही है. युवा, महिला और किसान के बाद कांग्रेस आदिवासियों के घर तक पहुंचने की तैयारी में है. इस समुदाय के लिए पार्टी ने अलग से वचन-पत्र लाने की घोषणा की है. इसके लिए पार्टी के नेता आदिवासियों के घर-घर जाएंगे और उनके मद्दों की जानकारी लेंगे.

कांग्रेस का कहना है कि वह आदिवासी समुदाय के लिए काफी फिक्रमंद रही है. लिहाजा, उनके नेता घर-घर जाकर उनके मुद्दों को समझेंगे और वचन-पत्र में शामिल करेंगे. कांग्रेस के घोषणा-पत्र में आदिवासी समुदाय एक अहम अंग होगा.

यह भी पढ़ें- क्या सीमा हैदर का है पाकिस्तानी खुफियां एजेंसी ISI से कनेक्शन ? यूपी ATS ने ग्रेटर नोएडा से कस्टडी में लिया, उठेगा पर्दा !

राहुल गांधी जल्द चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

गौरतलब है कि मध्य प्रदश में 47 ऐसी सीटें हैं जो आदिवासी बहुल हैं. इन सीटों पर जहां बीजेपी अपनी पकड़ बनाने की पुरजोर कोशिश में रहती है, वहीं कांग्रेस नए सिरे से आंकलन करके इसमें सेंधमारी करने की फिराक में है. इसी क्रम में शहडोल में राहुल गांधी चुनावी सभा को जल्द संबोधित करने वाले हैं.

– भारत एक्सप्रेस

MP Election 2023, Congress, Rahul Gandhi, Madhya Pradesh Election

Rahul Singh

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

43 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

56 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago