देश

Lok Sabha Election 2024: बैठक में मंथन… कांग्रेस ने सपा को सौंपी 21 सीटों सहित इन लोकसभा क्षेत्रों की लिस्ट!

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर समाजवादी पार्टी तेजी से तैयारी में जुटी है. तो वहीं भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी मंथन जारी है. किसको कितनी सीटें दी जाएं, इस पर मंथन किया जा रहा है. इसी बीच बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें सपा की ओर से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव, जावेद अली शामिल हुए तो वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहे. सूत्रों की मानें तो बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई और कांग्रेस ने सपा की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्हें 20-28 सीटों की लिस्ट सौंप दी है.

पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने जो लिस्ट सपा को सौंपी है वह साल 2009 के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के आधार पर बनाई गई है और इसी को ध्यान में रखते हुए सीटों का बंटवारा किया जा रहा है. गौरतलब है कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 21 सीटों पर फतह हासिल की थी. तो खबर सामने आ रही है कि सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने इन 21 सीटों के साथ ही उन क्षेत्रों की सीटों पर भी दावा किया है जो, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में पड़ रही हैं. तो इसी के साथ ही कांग्रेस उन सीटों पर जोर-शोर से तैयारी करने में जुटी है. जो सीटें राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पड़ने वाली है. इसके अलावा कांग्रेस लगातार वाराणसी के साथ ही आगरा, इलाहाबाद, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़ और शाहजहांपुर शामिल हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव मे अपनी मजबूत धाक जमाने के लिए कांग्रेस ने मुस्लिम बाहुल्य सीटों, दलित वोट बैंक वाले लोकसभा क्षेत्रों पर अपना फोकस लगातार बनाए हुए है. पार्टी की पूरी कोशिश है कि, वह अपनी चुनिन्दा सीटों पर सपा के सामंजस्य के साथ चुनावी मैदान में उतरे. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि सीटों को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच लगातार बैठक हो रही है. इसी क्रम में गुरुवार को भी बैठक होने की चर्चा है.

ये भी पढ़ें- जय श्रीराम के नारों के बीच गर्भगृह में लाए गए रामलला, बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी दस्ते के कमांडो की तैनाती

कांग्रेस ने की लखनऊ सीट की मांग

मीडिया सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने बैठक के दौरान सपा से लखनऊ सीट की भी मांग की है. हालांकि माना जा रहा है कि अभी तक दोनों दलों के नेताओं की बातचीत फाइनल स्टेज पर नहीं पहुंची है. अभी सीटों के समीकरणों को लेकर चर्चा हो रही है. अगर सूत्रों की मानें तो ये दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने सपा से मुरादाबाद के साथ ही बरेली, फिरोजाबाद, धौरहरा, खीरी, सुल्तानपुर,उन्नाव, कानपुर, प्रतापगढ़, झांसी, अकबरपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, डुमरियागंज,गोंडा, महाराजगंज, और कुशीनगर सीट मांगी है. साल 2009 में इन सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

22 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

34 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

42 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

57 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago