बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी
Rahul Gandhi In Assam: कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी पूर्वोत्तर से पश्चिमी भारत के लिए इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हैं. इस यात्रा के तहत वे आज असम राज्य के जोरहाट पहुंचे. जोरहाट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वहां के मौजूदा मुख्यमंत्री को देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, “हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है. एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे. हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी…याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी, जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा. आज भाजपा और उनका मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं.”
राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं. मैं आपको और क्या बताऊं! राहुल गांधी ने असम के शिवसागर जिले में भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. वहां राहुल ने कहा- “भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है. हमारी भारत जोड़ा न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है.”
कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पूरे देश में स्वागत हो रहा है. जनता को पता है कि यात्रा निकल रही है.” असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर दिल्ली में गहलोत बोले कि सुरक्षा की बात आती है तो राहुल गांधी बहुत बड़े नेता हैं लेकिन एक आम आदमी की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की होती है.”
इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में कहा था, “हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है…जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे.”
— भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…