होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हो रही बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है. शुक्रवार-शनिवार की रात लगातार झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं ने मौसम का रूख पूरी तरह से बदल गया है. जिसके चलते गर्मी के सितम से लोगों को राहत मिल रही है. लेकिन बिना मतलब बेमौसम बारिश जितना लोगों को गर्मी से राहत दे रही है उतना ही किसानों को नुकसान पहुंचा रही है. बारिश के चलते कई फसलें बरबाद हो चुकी हैं.
वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी लगातार बारिश होने के आसार हैं. वहीं तेज हवाओं ने लोगों को फिर से ठंड का अहसास करा दिया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे सकते हैं. वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है. महीने के आखिरी यानी कि 30 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि आज (शनिवार) को भी रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं. वहीं मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि कम से कम मार्च के बचे हुए दिनों में गर्मी ही रहेगी. इसके साथ ही सुबह-शाम अभी सुहानी बनी रहेगी. मार्च के पहले पंद्रह दिन काफी गर्म रहे थे, लेकिन अब आने वाले दिनों में तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, धूलभरी आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आने वाले दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है.
इसके अलावा कई उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं. हालांकि दो से तीन दिनों के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. तब तक मर्मी से राहत रहेगी.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymate) की मानें तो पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…