IAS अफसरों का तबादला (सांकेतिक तस्वीर)
IAS Transferred: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने की आईएएस अधिकारियों का तबादला किया. इसके अलावा कुछ आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वंदना दादेल को कैबिनेट से हटाकर वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मनीष रंजन को भवन निर्माण और झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
IAS अरवा राजकमल को जीआरडीए के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उमाशंकर सिंह को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपोज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
पूर्वी सिंहभूम के डीसी मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया गया है. उन्हें स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना का प्रशासक बनाया गया है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के डीसी अन्नय मित्तल को जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है. श्रम नियोजन विभाग के अपर सचिव पवन कुमार को परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. श्रमायुक्त संजीव बेसरा को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…