Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jharkhand News: चंपई सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के बदले गए डीसी

IAS Transferred: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने की आईएएस अधिकारियों का तबादला किया. इसके अलावा कुछ आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

IAS Transferred

IAS अफसरों का तबादला (सांकेतिक तस्वीर)

IAS Transferred: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने की आईएएस अधिकारियों का तबादला किया. इसके अलावा कुछ आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वंदना दादेल को कैबिनेट से हटाकर वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मनीष रंजन को भवन निर्माण और झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इन अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

IAS अरवा राजकमल को जीआरडीए के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उमाशंकर सिंह को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपोज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः किसान आज 10 सुबह बजे दिल्ली कूच करेंगे, केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग रही बेनतीजा, राजधानी के सभी बाॅर्डर सील

मंजूनाथ भजंत्री का तबादला

पूर्वी सिंहभूम के डीसी मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया गया है. उन्हें स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना का प्रशासक बनाया गया है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के डीसी अन्नय मित्तल को जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है. श्रम नियोजन विभाग के अपर सचिव पवन कुमार को परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. श्रमायुक्त संजीव बेसरा को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital