देश

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से एक और झटका, हफ्ते में वकीलों से 5 बार नहीं मिल सकेंगे सीएम, अदालत ने दिया ये आदेश

Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अरविद केजरीवाल ने जेल में वकीलों से सप्ताह में 5 बार मिलने का समय मांगा था. कोर्ट ने इसकी मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सप्ताह में सिर्फ 2 बार मुलाकात कर सकते हैं.

हफ्ते में 2 बार मिलने की अनुमति

राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि वकीलों से 2 बार मुलाकात कम है, क्योंकि उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में मुकदमा दर्ज हैं. उसके लिए दो बार का समय बहुत कम है. लिहाजा 5 बार का समय दिया जाए. केजरीवाल की ओर से कहा गया है कि उनके खिलाफ देशभर में 30 से ज्यादा केस लंबित हैं.

ईडी ने जेल मैनुअल का दिया हवाला

वही, ईडी ने इस अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि जेल मैनुअल इस बात की इजाजत नहीं देता है कि केजरीवाल सप्ताह में 5 बार अपने वकीलों से मुलाकात करें. अरविंद केजरीवाल को अपने वकीलों के जरिये सरकार चलाने के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट नही दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ‘प्रशासन जेल मैनुअल से चलता है…’ सीएम केजरीवाल से तिहाड़ में नहीं मिल पाएंगे संजय सिंह और भगवंत मान, ये है वजह

21 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ के बाद 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल तक दो अलग-अलग पेशी में ईडी रिमांड पर भेज दिया. एक अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

23 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

24 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

49 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago