Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘प्रशासन जेल मैनुअल से चलता है…’ सीएम केजरीवाल से तिहाड़ में नहीं मिल पाएंगे संजय सिंह और भगवंत मान, ये है वजह

सीएम भगवंत मान और AAP सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया.

sanjay singh and bhagwant mann

CM भगवंत मान और सांसद संजय सिंह

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनसे मिलने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया.

जेल प्रशासन ने नहीं दी इजाजत

दरअसल, बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान और संजय सिंह केजरीवाल से मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल जाने वाले थे. लेकिन जेल प्रशासन ने दोनों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी है.

जेल मैनुअल के हिसाब से जेल प्रशासन भी चलता है

तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के अपने कुछ नियम होते हैं. जेल मैनुअल के हिसाब से जेल प्रशासन भी चलता है. अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर बीते बुधवार को एक पत्र मिला था. जिसका जवाब आज यानी कि 10 मार्च को जेल डीजी जवाब देंगे. जीडी लेटर में सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस पत्र में कुछ तारीखें भी शामिल होंगी. ऐसे में अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें तो उन्हीं तारीखों पर केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Case: ‘केजरीवाल तय नहीं करेंगे जांच कैसे हो…’ पढ़ें हाईकोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें

लिस्ट में शामिल हुआ संजय सिंह और मान का नाम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल जाकर केजरीवाल से मिलने की इच्छा जताई थी तो वहीं जेल नियमावली के तहत अरविंद केजरीवाल को उन 10 लोगों के नाम तिहाड़ प्रशासन को सौंपने थे, जिनसे वह मुलाकात कर सकते हैं. इन 10 लोगों में सबसे पहले उनके परिवार और पार्टी के नेता संदीप पाठक का नाम शामिल था, लेकिन बाद में केजरीवाल ने इस लिस्ट में भगवंत मान का और संजय सिंह का नाम भी जोड़ दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital