देश

Doctor Rape and Murder Case: सीएम ममता ने किया मार्च, आरोपियों को फांसी दिए जाने की उठाई मांग, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Doctor Rape and Murder Case: पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में जमकर सियासत हो रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज खुद सड़क पर उतरीं और प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए बीजेपी पर हमला बोला.

“अस्पताल में हुई हिंसा में बीजेपी का हाथ”

सीएम ममता बनर्जी ने अस्पताल में हुई हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ बताया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में किए गए तोड़फोड़ के पीछे भाजपा के गुंडों का हाथ है. प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी सामने आ गए. जिनसे पुलिस की झड़प भी हुई.

आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग

ममता बनर्जी ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि तृणमूल के सांसद, विधायक एक ही पक्ष में हैं. इनका एक ही नारा है, दोषियों को सजा दी जाए. सिर्फ सजा नहीं फांसी देनी चाहिए. हम जल्‍द से जल्‍द न्‍याय की मांग करते हैं.

इसके साथ ही सीएम ममता ने आगे कहा, “मुझे पता है कि आरजी कर में जाकर CPM और भाजपा ने तोड़फोड़ की. ये लोग आधी रात को अस्पताल पहुंचे. जो वीडियो में भी दिखाई दे रहा है कि सीपीएम ने DYFI का झंडा लिया है और भाजपा ने राष्ट्रीय झंडा उठा रखा है.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के चीफ मोहम्मद यूनुस ने PM Modi से फोन पर की बात, हिंदुओं की सुरक्षा का दिया आश्वासन

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

34 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

2 hours ago