Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बांग्लादेश के चीफ मोहम्मद यूनुस ने PM Modi से फोन पर की बात, हिंदुओं की सुरक्षा का दिया आश्वासन

बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार (16 अगस्त) को फोन पर बात की. इस दौरान युनूस ने बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया.

PM Modi

बांग्लादेश के प्रमुख मो. यूनुस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात.

बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार (16 अगस्त) को फोन पर बात की. इस दौरान युनूस ने बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. इसके साथ ही मोहम्मद युनूस ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में पीएम मोदी को अवगत कराया.

PM Modi ने एक्स पर दी जानकारी

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से फोन पर बात हुई. उन्होंने मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत का समर्थन दोहराया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया.”

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital