खेल

कौन हैं भाग्यश्री और सुमित, जो पेरिस पैरालंपिक में होंगे भारतीय ध्वजवाहक

Paris Paralympics 2024: डिफेंडिंग जैवलिन थ्रो चैंपियन सुमित अंतिल और शॉटपुट स्टार भाग्यश्री जाधव को पेरिस पैरालंपिक की ओपनिंग सेरेमनी के लिए शुक्रवार को भारतीय ध्वजवाहक नियुक्त किया गया. पैरालंपिक गेम्स 28 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेंगे. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ओलंपिक स्थलों का उपयोग हजारों पैरालंपिक पदक प्रदान करने के लिए किया जाएगा.

पेरिस पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 84 एथलीट करेंगे, जो देश का अब तक का सबसे बड़ा दल है. बता दें, टोक्यो में भारत की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 54 थी. सुमित पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ 64 श्रेणी में मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन हैं. उन्होंने मई में पैरा-एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ64 श्रेणी में भी स्वर्ण पदक जीता.

25 वर्षीय ये खिलाड़ी पुरुषों की जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं. विश्व चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में सुमित अंतिल ने 70.83 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जो उस समय का विश्व रिकॉर्ड था. इसके बाद उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर तक जैवलिन फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और स्वर्ण पदक जीता.

कौन हैं भाग्यश्री

महाराष्ट्र की रहने वाली भाग्यश्री इंटरनेशनल लेवल पर नियमित रूप से प्रदर्शन कर रही हैं. उन्हेंने 2022 एशियाई पैरा खेलों में शॉट पुट एफ34 श्रेणी में रजत पदक जीता और टोक्यो पैरालंपिक में सातवें स्थान पर रहीं. उन्होंने इस साल मई में पैरा-एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की शॉट पुट एफ 34 स्पर्धा में भी रजत पदक जीता.

ये भी पढ़ें- ‘आपकी पसंदीदा डिश बन सकती थी’, पीएम मोदी ने अमन सहरावत से ऐसा क्यों कहा?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

7 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

19 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

32 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

45 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

51 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago