खेल

IPL 2023: शमी की स्विंग के सामने DC ढ़ेर, अमन खान का अर्धशतक, GT के सामने 131 रन का लक्ष्य

DC vs GT, IPL 2023: मंगलवार को टेबल टॉपर्स गुजरात जायंट्स का सामना अहमदाबाद में दिल्ली से हो रहा है. इन फॉर्म जीटी के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली बैकफुट पर है. टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मगर मोहम्मद शमी की खतरनाक गेंदबाजी के आगे डीसी के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. पहले 6 ओवर में ही दिल्ली की आधी टीम 28 रन पर पवेलियन लौट गई. 

इसके बाद पहले अक्षर पटेल (27  रन) और उसके बाद अमन खान (51 रन) और रिपल पटेल (23 रन) की पारी के बदौलत दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए. शमी ने अपने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके. वहीं, मोहित शर्मा को 2 और राशिद खान को 1 विकेट मिल.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Mohammed Shami ने दिल्ली के उड़ाए परखच्चे, पर्पल कैप पर किया कब्जा

-20 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 73-6

-14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 73-6

-6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 28-5

शमी की स्विंग के सामने दिल्ली ढ़ेर, पावरप्ले में आधी टीम लौटी पवेलियन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

DC: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, राइली रुसो, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, इशांत शर्मा.
​​​​​इम्पैक्ट प्लेयर्स : खलील अहमद, ललित यादव, यश ढुल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल.

GT: हार्दिक पांड्या (C), रिद्धिमान साहा (WK), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभमन गिल, साईं किशोर, श्रीकर भरत, साईं सुदर्शन, शिवम मावी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago