देश

Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई कम, दिल्ली में पारा लुढ़का

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. तेज बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने मुताबिक आने वाले दो दिन तक घना कोहरा देखने को मिलेगा. विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजधानी में काफी ज्यादा ठंड रहेगी. शीतलहर चलने की वजह से लोगों का काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में कड़ाके ठंड को देखते हुए लखनऊ में जिला प्रशासन ने चार जनवरी से सात जनवरी तक सभी सरकारी, निजी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. जिला प्रशासन का ये फैसला सभी छात्र, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए लागू होगा.

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया है. इस मतलब दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा. दिल्ली में आज सुबह भी घना कोहरा देखने को मिला. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. वहीं, लोग आग के सामने तापते हुए दिखाई दिए. दिल्ली में सोमवार शाम चार वायु प्रदुषण 357 (एक्यूआई) दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- Delhi Sultanpuri Accident: लड़की से दरिंदगी मामले में एक और खुलासा, लड़कों ने किराए पर ली थी कार, FIR में खुलासा

उत्तर भारत में घना कोहरे बनेगा आफत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में काफी ज्यादा घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है. साथ ही उत्तर प्रदेश में आज सुबह कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला. वाराणसी में आज सुबह मुंशी घाट पर घना कोहरा देखने को मिला. वहीं लखनऊ, कानपुर में घना कोहरा लोगों के लिए आफत बना रहा. कानपुर में घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर ने लोगों में ठिठुरन पैदा कर दी है.

पंजाब और हरियाणा में कई जगह तापमान हुआ शून्य

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कड़ा प्रकोप देखने को मिला रहा है. कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. चंडीगढ़ में कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. जिससे विजिबिलिटी का काफी कम हो गई. मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

9 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

12 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

22 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

25 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

41 minutes ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

57 minutes ago