होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (फोटो)
Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने दुबई में नया साल 2023 मनाया. इस पार्टी में फिल्म निर्माता करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल थे. नए साल के जश्न के बाद सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी वापस लौट आए हैं. इस दौरान बी टाउन के इस कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है.
न्यू ईयर 2023 के सेलिब्रेशन के बाद बी टाउन के फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी वापस लौट आए हैं. इस दौरान सिड-कियारा की एयरपोर्ट लुक की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं.
बता दें कि दुबई में नए साल का जश्न मानने के बाद भारत लौटे सिड-कियारा की जोड़ी को एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरों को कैमरों में कैद किया गया है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये कपल कैजुएल लुक में नजर आ रहा है.
एक तरफ कियारा आडवाणी ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ट्राउजर पहन रखा है, वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ ब्लैक टी-शर्ट और पैंट के साथ व्हाइट जैकेट में नजर आ रहे हैं.
दरअसल सिड-कियारा ने नए साल का जश्न फिल्ममेकर करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मनाया था.
सिड-कियारा के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं.
इतना ही नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर भी अफवाहों का बाजार भी काफी गर्म है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अगले महीने 6 फरवरी को सिड-कियारा शादी करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- Akshara Singh: इंटरनेट पर तहलका मचा रहा अक्षरा सिंह का ये VIDEO, यूजर्स बोले- एकदम बेबी लगती हो…
जानकारी के मुताबिक बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम से समारोहों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में सिद्धार्थ और करण को ऑल-ब्लैक लुक में देखा जा सकता है, वहीं नए साल की पार्टी के दौरान कियारा आडवाणी को भी एक शिमरी ग्रीन ड्रेस में देखा गया.
गौरतलब है कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी को हाल ही में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ ‘गोविंदा नाम मेरा’ में देखा गया था, वहीं सिद्धार्थ की ‘मिशन मजनू’ 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेगी.
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…