देश

पीएम मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से करने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से करने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नही मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शशि थरूर को इस मामले में निचली अदालत में पेश होना है इसलिए जल्द सुनवाई की मांग की है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाई थी. साथ ही हाई कोर्ट ने 27 अप्रैल 2019 को निचली अदालत द्वारा शशि थरूर को जारी किए गए समन पर रोक लगा दिया था. लेकिन कोर्ट ने समन पर लगी रोक को हटा दिया है.

यह केस पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर बिच्छू बोलने पर शशि थरूर के खिलाफ दायर किया गया था. यह याचिका बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने दायर किया था. 28 अक्टूबर 2018 को बैंगलोर लिटरेचर फेस्टिवल में शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिवलिंग पर बैठा बिच्छू कहा था. राजीव बब्बर ने अपनी याचिका में कहा है कि शिव का भक्त हूं और शशि थरूर के बयान ने असंख्य शिवभक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. याचिका में शशि थरूर के बयान को असहनीय बताया गया है. याचिका में शशि थरूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

4 seconds ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

4 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

26 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

31 minutes ago