देश

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, कहीं कम तो कहीं अधिक बरसे बदरा, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Rains Aaj ka Mausam: राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई. कई जगह पर अच्छी बारिश हुई जिससे जगह-जगह पर पानी भर गया. राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर में अनेक जगहों पर बारिश हुई.

मौसम विभाग की मानें तो कंझावला, नरेला, बवाना, करनाल, राजौंद, असंध, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, सहसवान, अतरौली, अलीगढ़, कासगंज, इगलास, सिकंदराराऊए बरसाना, हाथरस, मथुरा, एटा, तिजारा, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, भरतपुर में भी बारिश हुई.

ये भी पढ़ेंः Paytm Payments Bank: पेटीएम पर वित्त मंत्रालय की जांच एजेंसी FIU-IND का ऐक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगाया करोड़ों का जुर्माना

जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में पूरे समय बादल छाए रहेंगे. इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं रविवार यानी कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रह सकता है.

ये भी पढ़ेंः Anupama Singh IFS: UN में पाकिस्‍तान और तुर्किये ने अलापा कश्‍मीर राग, भारत की इस बेटी ने दोनों को दिया दो-टूक जवाब

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है. इसी के साथ कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को नोएडा में भी बारिश नहीं होगी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

7 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

9 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

28 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

31 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

44 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

1 hour ago