Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, कहीं कम तो कहीं अधिक बरसे बदरा, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Rains Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह जमकर बूंदाबांदी हुई. हालांकि कई इलाकों में बारिश के बाद पानी भर गया. जिससे लोगों को दिक्कत हुई.

Delhi-NCR Rains Aaj ka Mausam

बूंदाबांदी के बीच से गुजरती कार.

Delhi-NCR Rains Aaj ka Mausam: राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई. कई जगह पर अच्छी बारिश हुई जिससे जगह-जगह पर पानी भर गया. राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर में अनेक जगहों पर बारिश हुई.

मौसम विभाग की मानें तो कंझावला, नरेला, बवाना, करनाल, राजौंद, असंध, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, सहसवान, अतरौली, अलीगढ़, कासगंज, इगलास, सिकंदराराऊए बरसाना, हाथरस, मथुरा, एटा, तिजारा, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, भरतपुर में भी बारिश हुई.

ये भी पढ़ेंः Paytm Payments Bank: पेटीएम पर वित्त मंत्रालय की जांच एजेंसी FIU-IND का ऐक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगाया करोड़ों का जुर्माना

जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में पूरे समय बादल छाए रहेंगे. इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं रविवार यानी कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रह सकता है.

ये भी पढ़ेंः Anupama Singh IFS: UN में पाकिस्‍तान और तुर्किये ने अलापा कश्‍मीर राग, भारत की इस बेटी ने दोनों को दिया दो-टूक जवाब

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है. इसी के साथ कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को नोएडा में भी बारिश नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital