फोटो सोशल मीडिया
INDIA Alliance Seat Sharing: लोकसभा चुनाव को लेकर तेजी से रणनीति तैयार कर रही इंडिया गठबंधन की यूपी को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ हो गई है. सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जानकारी शेयर की है. यूपी में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी.
बता दें कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. यूपी में बड़े भाई की भूमिका निभा रही सपा और कांग्रेस के बीच सीटों की डील पक्की हो गई है. इस तरह से अब यूपी में कांग्रेस 11 सीटो पर ताल ठोकेगी. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है. उन्होने कहा कि, ” कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है. ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी. मालूम हो कि सत्तारूढ़ दल भाजपा को केंद्र से हटाने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सम्बंध में अखिलेश पहले ही कह चुके हैं कि, इंडिया गठबंधन का मकसद भाजपा को हराना है और इसी वजह से हम सभी एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के तहत शामिल हुए हैं.
2009 में कांग्रेस ने 69 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 21 सीटों पर फतह हासिल की थी. इस चुनाव में सपा 75 पर लड़कर 23 और बसपा 69 पर लड़ी और 20 सीटें जीतीं थी. तो वहीं 2014 में कांग्रेस ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ा था और मात्र दो ही सीटें हासिल कर सकी थी. सपा 75 में पांच और बसपा 80 पर लड़ी और एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. इसके बाद 2019 में सपा- बसपा का गठबंधन था. कांग्रेस 67 पर लड़ी और सिर्फ रायबरेली जीत पाई थी तो वहीं सपा 37 सीटों पर लड़ी और पांच जीती, जबकि बसपा 38 पर लड़ी और 10 जीती. रामपुर और आजमगढ़ हारने के बाद सपा के सिर्फ तीन सांसद शेष रह गए हैं. तो वहीं इस चुनाव के जरिए न केवल कांग्रेस बल्कि सपा भी अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…