देश

Lucknow: गले में नींबू-मिर्ची, टमाटर की माला, सिर पर सिलेंडर…महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

Lucknow: लोकसभा 2024 चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. वहीं विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर होता दिखाई दे रहा है. सभी विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आने से पहले अपना-अपना दम दिखाना शुरू दिया है. इस बीच गुरुवार को लखनऊ में मणिपुर हिंसा और महंगाई के विरोध में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया. किसी ने सिर पर सिलेंडर उठा लिया तो किसी ने गले में नींबू-मिर्ची, टमाटर की माला पहन ली.

इस दौरान कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अपना विरोध जताया. इसी के साथ बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल और इंधन के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सड़कों पर उतर कर मोर्चा खोल दिया.

ये भी पढ़ें- मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत पर आक्रोश में देश, कांग्रेस ने मांगा सीएम N. Biren Singh का इस्तीफा, चौतरफा दबाब के बाद एक्शन में सरकार

बता दें कि गुरुवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है, इसका ताजा उदाहरण मणिपुर है, जहां पर दो महिलाओं के साथ हैवानियत की हद पार की गई है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है, जिससे आमजन परेशान है. जनता की रसोई पर इसका बड़ा असर दिखाई दे रहा है.

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन

विधानसभा घेरने जा रही कांग्रेस महिलाओं को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर रोका तो कांग्रेस महिलाओं ने तख्तियां और हाथों में सिलेंडर और गले में सब्जियों की माला पहनकर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. वहीं महिलाओं को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोके जाने पर कांग्रेस महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए.

इस विरोध प्रदर्शन को देखते पुलिस ने व्यापक इंतजाम किये थे और पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओ को बीच में ही रोककर उन्हें बसों में डालकर इको- गार्डन भेज दिया. इस दौरान महिलाओं के साथ हो रही जोर-जबरदस्ती को लेकर भी उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago