Categories: देश

Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल को मुंबई पुलिस ने किया निलंबित

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने हत्या के समय बाबा सिद्दीकी के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया है.

बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल श्याम सोनावणे ने वारदात के वक्त किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की थी. पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल श्याम सोनावणे ने न तो आरोपियों को रोकने की कोशिश की और न ही बाबा सिद्दीकी को बचाने की कोशिश की. इसी वजह से निलंबित किया गया है, इस मामले में आंतरिक जांच भी चल रही है.

बता दें कि 12 अक्टूबर की देर रात बांद्रा के निर्मल नगर में एनसीपी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या उस वक्त कर दी गई, जब वह अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे. इस घटना को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था. 66 वर्षीय नेता को तीन गोलियां लगी थी. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

इस मामले में शुक्रवार को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी नवी मुंबई के पनवेल और रायगढ़ जिले के कर्जत से हुई है. इसके साथ ही बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक 9 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है. इन सभी आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कनेक्शन हैं. साथ ही, सभी पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप भी है.

क्राइम ब्रांच के अनुसार हत्याकांड में ऑस्ट्रियन ग्लॉक और तुर्की की जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया गया. क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन तरह के हथियारों की बरामदगी की पुष्टि की है, जिसमें एक लोकल पिस्टल भी है.

ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्टल विश्व भर में लोकप्रिय है. लेकिन, भारत में यह आम नागरिकों के लिए बैन है. इस पिस्टल से एक बार में 36 गोलियां फायर की जा सकती हैं. वहीं, जिगाना पिस्टल लॉक्ड ब्रीच, शॉर्ट-रिकॉइल ऑपरेटेड वेपंस की श्रेणी में आती है, जिसमें डबल-एक्शन ट्रिगर यूनिट और 15 से 17 राउंड की क्षमता वाली मैगजीन होती है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

44 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

56 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago