देश

Bihar: RJD के 4 लाख कार्यकर्ताओं और नेताओं का डेटा लीक, जन सुराज से आने लगे फोन

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. जिसके लिए अलग अलग अभियानों और कार्यक्रम के जरिए पार्टियां जनता तक पहुंच रही है. सभी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग अलग इलाकों में जनता से जुड़ने के लिए अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं. हालांकि इससे पहले आगामी 13 नवंबर को बिहार में चार सीटों के लिए उपचुनाव भी होना है. इन्हीं सब के बीच एक खबर मिली है कि किसी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और कार्यकर्ताओं के 4 लाख डेटा लीक (RJD 4 Lakh Data Leak) कर दिए हैं.

जन सुराज से आने लगे फोन

जानकारी के अनुसार, राजद के चार लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं का डेटा लीक हो गया है. मीडिया खबरों के अनुसार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) की पार्टी जन सुराज ने लीक हुए डेटा का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्टों में जन सुराज ( Jan Suraaj) की ओर से राजद के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को फोन आने का दावा भी किया जा रहा है.

राजद ने शुरु की जांच

जानकारी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्टी के आलाकमान इस विषय को देख रहे हैं. राजद (RJD) मामले की अपने स्तर से जांच कर रही है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रशांत कशोर की ओर से राजद के नेताओं के फोन आने पर के सवाल पर कहा, यह कौन लोग हैं, इससे हमको क्या लेना देना. इन लोगों की हैसियत क्या है. राजनीति में यह लोग व्यापारी और व्यवसाय हैं. राष्ट्रीय जनता दल गरीब, नौजवान, किसान और मजदूरों का बल है. डेटा लीक हो या ना हो इससे कोई फर्क आरजेडी को नहीं पड़ता. हमारे साथ जनता खड़ी है और हमारी जड़ इतनी मजबूत है कि इसे कोई उखाड़ नहीं सकता है.


ये भी पढ़ें: America: कमला हैरिस ने बचपन में दिवाली के मौके पर अपनी मां के साथ भारत यात्रा को किया याद, लिखा- दादा ने लोकतंत्र का महत्व बताया


आगे उन्होंने कहा, हमारी पार्टी के पास जनता का समर्थन है. बिहार की जनता तेजस्वी (Tejaswi Yadav) मॉडल की सरकार बनाने के लिए तैयार है.

जन सुराज ने नकारा

इस पूरे मामले में जन सुराज के प्रवक्ता अमित विक्रम ने कहा कि प्रशांत किशोर और जन सुराज की विचारधारा से प्रभावित होकर के बिहार के लाखों युवा, किसान और आम जनता एकजुट होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं. सबका एक ही संकल्प है बिहार को विकसित और शिक्षित बनाना. अन्य राजनीतिक पार्टियों में केवल और केवल परिवारवाद है. नेताजी के बाद उनके बेटे, उनके बेटे के बाद एक और बेटे, यही बिहार के दलों की परंपरा है. इन्हीं सब वजहों उनके कार्यकर्ता निराश हैं और जन सुराज की विचारधारा से प्रभावित हो रहे हैं. हमारी पार्टी के विचारधारा से जो प्रभावित होकर के आते हैं उनका स्वागत और अभिनंदन है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

55 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

56 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago