देश

Dawood Ibrahim House Auctioned: नीलाम होगा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर, सिक्योरिटी एजेसियों ने लिया बड़ा एक्शन

Dawood Ibrahim House Auctioned: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़ने में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भले ही अभी तक सफल नहीं हो पाई हों लेकिन भारत में उसकी ताकत को लगातार कमजोर किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के तहत अब दाऊद और उसके लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इसीलिए अब उसकी प्रॉपर्टी भी नीलाम की जाएगी. दाऊद की 4 प्रॉपर्टी को नीलाम किया जाएगा. ये नीलामी 5 जनवरी को दोपहर दो बजे मुंबई के साफेमा वाले दफ्तर में होगी. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां लगातार दाऊद का भारत से अस्तित्व खत्म करने पर काम कर रही है.

नीलामी के तरीकों की बात करें तो Smugglers and Foreign Exchange Manipulator act के मुताबिक नीलामी तीन तरीके से होगी. जिसमें एक ई ऑक्शन होगा. वहीं दूसरा विकल्प बंद लिफाफे और तीसरी बोली लगाकर की जाएगी. इस नीलामी के मामले में साफेमा के अधिकारियों के मुताबिक दाऊद परिवार के ये चारो खेत रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील में हैं जहां दाऊद इब्राहिम का पैत्रिक गांव है.

यह भी पढ़ें-Cyber Attack in India: 1 मिनट में हुए 16 लाख साइबर अटैक, रोजाना आ रहे डिजिटल क्राइम के 5,000 से ज्यादा कॉल्स

नीलामी के लिए निकाले गए चारों खेत दाऊद की मां अमीना बी के नाम पर दर्ज है. साफेमा के अधिकारियों के मुताबिक रत्नागिरी के खेड़ तहसील में 10420 वर्ग मीटर का खेत है जिसकी रिजर्व प्राइज 9 लाख 41,280 रुपए है. दूसरा खेत 8953 वर्ग मीटर है जिसकी कीमत 8 लाख 8,770 रुपए रखी गई है. बता दें कि एक समय था जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की दहशत के चलते कोई भी उसकी संपत्ति खरीदने के लिए आगे नही आता था, लेकिन पिछले आठ -दस साल में परिस्थित बदल गई है. अब तक दाऊद की 11 प्रॉपर्टी नीलाम हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-PM Modi in Thrissur: त्रिशूर से इंडिया गठबंधन पर जमकर गरजे PM मोदी, बोले- हमारी आस्था पर चोट कर रहे हैं विपक्षी दल

दाऊद की नीलाम की गई जगह के बारे में बात करें तो इसमें मुंबई में दावूद के गढ़ नागपाडा में रौनक अफरोज होटल, डांबवारवाला बिल्डिंग और गार्डन हाल में दाऊद की बहन हसीना पारकर का फ्लैट के साथ ही रत्नागिरी में दाऊद का पुस्तैनी मकान और प्रस्तावित पेट्रोल पंप भी शामिल है. बता दें कि रत्नागिरी के खेड़ में जिन 4 खेतों की नीलामी होनी है ,उसे पहले भी बेचने की कोशिश की गई थी लेकिन कोई खरीददार आगे नही आया था.

अब सफेमा ने एक बार से नीलामी की तारीख तय किया है, जिसके रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जनवरी है, देखने की बात यह होगी कि इस चार प्रापर्टी के खरीदार महाराष्ट्र के होते हैं या राज्य के बाहर के लोग इस प्रॉपर्टी को अपने नाम कर लेते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

5 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

7 minutes ago

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

17 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

18 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

29 minutes ago